img-fluid

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट

March 29, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस इस बार बंगाल में अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है और मुर्शिदाबाद व मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है.

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.


  • पार्टी का यह उम्मीदवार चयन खासतौर पर मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां कांग्रेस परंपरागत रूप से प्रभावशाली रही है. कांग्रेस की रणनीति इन क्षेत्रों में मजबूत चेहरे उतारकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है.

    Share:

  • मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर! ईरान युद्ध को लेकर CEA ने जताई गंभीर चिंता

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव (Rising Tensions in the Middle East) का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था (India’s Economy) पर भी दिखने लगा है। देश के चीफ इकनॉमिक एडवाइजर वी. अनंत नागेश्वरन (Chief Economic Advisor V. Anantha Nageswaran) ने चेतावनी दी है कि ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात भारत के आर्थिक संकेतकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved