
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में राम मंदिर ट्रस्ट बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब इस ट्रस्ट के कामकाज से लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस ने मांग की है कि दान में कथित चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को संसद में अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बातचीत में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद संसद में घोषणा करके श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया था। इसलिए अब यह सही होगा कि जो कुछ भी हुआ है, उस पर वे संसद के दोनों सदनों को भरोसे में लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved