img-fluid

PM मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने घेरा, राहुल गांधी ने कसा तंज; खरगे बोले-97 मिनट में कोई ठोस बात नहीं

February 06, 2026

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र जारी है। 4 फरवरी को लोकसभा में प्रधानमंत्री का भाषण रद्द किया गया। इसके बाद गुरुवार (05 फरवरी) शाम को पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में करीब 97 मिनट बोले। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने भाषण के समय वॉकआउट कर दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो उचित समझो वही करो। दरअसल, यह वही शब्द है, जिसका पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे ने अपनी अप्रकाशित किताब में जिक्र किया था।


  • खरगे ने पीएम मोदी को घेरा। अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है। 97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया। वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे। हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई, लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है?’

    उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्री इसका बचाव करते रहे। जब विपक्ष के विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा (2022 चीन मुद्दा) उठाया तो वे क्यों परेशान हुए? बाद में, वे केवल मुझे गाली देते रहे। उनके पास कोई तथ्य नहीं थे, जिनके आधार पर वे हमें जवाब दे सकें। उन्होंने हम पर सिखों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। हम सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, दो बार वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। आप दलितों सहित किसी का सम्मान नहीं करते। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस को गाली देने के अलावा क्या किया है?

    Share:

  • 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

    Fri Feb 6 , 2026
    नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में भारी गतिरोध जारी है। लोकसभा में आज शुक्रवार (06 फरवरी) को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी और सदन में व्यवधान करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved