img-fluid

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल असम में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी

February 18, 2026


गुवाहाटी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) असम में पार्टी नेताओं के साथ (With party leaders in Assam) कल बैठक करेंगी (Will hold meeting Tomorrow) । कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी ।


  • कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलांचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी। मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के हेडक्वार्टर राजीव भवन जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी। मीटिंग्स गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होंगी और आधी रात तक चलने की उम्मीद है।

    नेता ने कहा, “बैठक का फोकस संगठनात्मक पुनर्गठन, बूथ-स्तरीय समितियों को मजबूत करना और 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने पर होगा।” असम कांग्रेस में अंतर्कलह की चुनौतियों के बीच कांग्रेस महासचिव के राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालातों का जायजा लेने की भी उम्मीद है। नेता ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अलग-अलग जिलों के नेताओं से बातचीत कर सकती हैं और जमीनी स्तर के मुद्दों पर फीडबैक ले सकती हैं।

    असम में विपक्षी पार्टियों में बढ़ते राजनीतिक मंथन और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच यह दौरा अहम होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की बातचीत का मकसद मनोबल बढ़ाना और संगठन के अंदर एकता का संदेश देना है। हाल के महीनों में प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पहला असम दौरा होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना ​​है कि उनकी मौजूदगी कैडर में जोश भरने और रणनीतिक दिशा देने में मदद करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर बाद में शेयर की जाएगी।

    Share:

  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, लड़ाकू विमान मिडिल ईस्ट पहुंचे, क्या रमजान में होगी जंग?

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका (America) मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध के काफी करीब पहुंच चुका है. अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो यह छोटा ऑपरेशन नहीं होगा, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा सैन्य अभियान हो सकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved