
भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने 15 माह में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बनाने का पाप किया है। 2003 के पहले भी प्रदेश को मिस्टर बंटाढार ने बर्बाद कर दिया। कांग्रेस की सरकारें तो मध्यप्रदेश के लिए तबाही का प्रतीक बन गई है। इनके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लिए विकास के कार्य असंभव होते थे, लेकिन भाजपा की सरकार तो प्रदेश में विकास के लिए ही बनी है। हम विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। हमारा तो नारा ही सबका साथ-सबका विकास है। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अफसरों के पदों की बोली लगाई। उनसे पैसा कमाया। उनके पास कांग्रेस के मंत्री-विधायक विकास कार्यों के लिए जाते थे तो वे कहते थे कि खजाना खाली है। पैसे नहीं हैं, लेकिन हम क्या ओरंगजेब थे, जो हमने खजाना लूट लिया। कमलनाथ के पास विकास कार्य कराने की इच्छाशक्ति नहीं थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved