
नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1947 से पहले की मुस्लिम लीग (Muslim League) बन गई है। कांग्रेस, मुस्लिमों को धर्म के नाम पर भड़का रही है और कह रही है कि वह उनकी सारी मुरादें पूरी करेगी। हम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे और लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताएंगे। लोगों को एकजुट करने की कोशिश की जाएगी क्योंकि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved