img-fluid

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के CM हिमंता बिस्वा के हिंदू होने पर ही उठाए सवाल

February 05, 2026

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा के बयानों के कारण सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. असदुद्दीन ओवैसी से लेकर कांग्रेस सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी सीएम सरमा पर हमला बोला है. गोगोई ने सीएम हिमंत विश्व सरमा के हिंदू होने पर ही सवाल खड़े किए हैं.

गौरव गोगोई ने कहा कि हिंदू धर्म सत्य, निर्भयता और ईमानदारी की बात करता है. लेकिन, हिमंत बिस्वा सरमा इन मूल्यों पर खरे नहीं उतरते. गोगोई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सच बोलने के बजाय झूठ बोलते हैं. बार-बार अपना राजनीतिक पक्ष बदलते रहे हैं और नैतिक ईमानदारी की कमी दिखाते हैं.

गौरव गोगोई ने सरमा की राजनीतिक यात्रा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने फायदे के लिए विचारधाराएं बदली हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं. कांग्रेस नेता का मानना है कि यह अवसरवादिता राज्य की राजनीति के लिए नुकसानदेह है.


  • अपने भाषण के अंत में गोगोई ने बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा न तो खुद को सच्चा हिंदू नेता साबित कर सकते हैं और न ही स्वदेशी असमिया प्रतिदिन साबित कर सकते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान केवल एक बड़े जमीन मालिक के रूप में ही रह जाएगी.

    पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के सामने एक झूठी छवि बना रहे हैं. उनका आरोप था कि हिमंत बिस्वा सरमा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का समर्थन करते हैं. जबकि यही कानून असम में स्वदेशी पहचान और अधिकारों के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है. ऐसे में, गोगोई के मुताबिक, सरमा खुद को स्वदेशी असमिया हितों का रक्षक नहीं कह सकते हैं.

    गोगोई ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री आखिर खुद को साबित क्या करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता CAA जैसे कानून का समर्थन करता है, तो वह खिलोनजिया यानी स्वदेशी नेता होने का दावा नहीं कर सकता है.

    Share:

  • बिहार के इस गांव से गायब हो गए सभी पुरुष, आखिर किस बात का सता रहा डर?

    Thu Feb 5 , 2026
    दरभंगा: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पुलिस थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में पैसे के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद 70 घरों के पुरूषों ने गांव छोड़ दिया है. इन घरों में मौजूदा समय में एक भी पुरुष नहीं हैं. हिंसा के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved