img-fluid

मनीष तिवारी के जेन-Z किसी पर दिए बयान को BJP ने राहुल गांधी से जोड़ा, कांग्रेस नेता को देनी पड़ी सफाई

September 24, 2025

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Congress leader Manish Tewari) के सोशल मीडिया पर दिए गए एक बयान (statement) से विवाद खड़ा हो गया है। तिवारी ने एक पोस्ट में कहा था, जेनरेशन X, Y, Z अब किसी का आधिपत्य स्वीकार नहीं करती है। बीजेपी (BJP) ने उनके इस बयान को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से जोड़ दिया। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी को अल्टिमेट नेपो किड करार दे दिया है।

मनीष तिवारी ने बीते कुछ सालों में दक्षिण एशियाई देशों में हुए आंदोलन और तख्तापलट का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा, हाल ही में नेपाल में जेन-Z के आंदोलन के बाद सरकार गिर गई और फिर अंतरिम सरकार गठित की गई। इसी तरह श्रीलंका में 2023 में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को इस्तीफा देना पड़ा था। 2024 में बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ और शेख हसीना को भागकर भारत आना पड़ा। इसके अलावा फइलीपीन्स में फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के विरोध प्रदर्शन हुए। इसके पीछे एक ही मेसेज है कि जेनरेशन X, Y, Z किसी के विशेषाधिकार को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।


  • मनीष तिवारी के इस बयान पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि, राहुल गांधी भारतीय राजनीति के ‘अल्टिमेट नेपो किड’ है। जेनरेशन एक्स ही नहीं अब तक कांग्रेस के दिग्गज भी उनकी इस पिछड़ी राजनीति से ऊब चुके हैं। कांग्रेस के भीतर से ही बगावत की बू आ रही है।

    बीजेपी की इस प्रतिक्रिया के बाद मनीष तिवारी को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा, काश, कुछ लोग इस जिंदगी में बड़े हो पाते। उन्होंने कहा कि उनका बयान बीजेपी या फिर कांग्रेस तक सीमित नहीं है बल्कि दक्षिण और पूर्वी एशिया की घटनाओं के व्यापक परिपेक्ष्य के बारे में है। मनीष तिवारी ने यह भी कहा कि इन सारी घटनाओं का असर राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है। ऐसे में इनको ठीक से समझना और समझाना चाहिए।

    Share:

  • मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद की करतूतों की खोली पोल, योन उत्पीडऩ और धोखाधड़ी के आरोप की जांच शुरू...

    Wed Sep 24 , 2025
    नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (Sri Sharada Institute of Indian Management) में पढ़ रही छात्राओं (students) के साथ यौन उत्पीड़न (sexual harassment) और धोखाधड़ी (fraud) के आरोपों पर जांच शुरू हो गई है. शिकायत में आरोप है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद (Swami Chaitanyananda) सरस्वती पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved