img-fluid

‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन की शुरुआत की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने

April 12, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन (‘Run for Ambedkar, Run for Constitution’ marathon) की शुरुआत की (Launched) ।


  • इस मैराथन का आयोजन रविवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और उनकी सोच के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि आज हम बीआर अंबेडकर को याद कर रहे हैं। उनका संदेश ही संविधान का संदेश था और यही संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से जुड़े कुछ लोग अंबेडकर की सोच और भारतीय संविधान को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनका उद्देश्य संविधान को कमजोर करना है क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश के सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिले। यह विचारधारा समानता के खिलाफ है और संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य संविधान को बचाना, उसे और मजबूत बनाना और देश के हर कोने तक उसकी सोच और सुरक्षा पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के हर हिस्से में संविधान की भावना को फैलाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस मैराथन का आयोजन किया गया ताकि खासकर युवा पीढ़ी संविधान के महत्व को समझे और उसे मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

    इसे लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया। पोस्ट में लिखा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की। इस मैराथन का लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान और उनकी सोच के प्रति युवाओं को जागरूक करना है।”

    Share:

  • भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम' स्ट्रेट आफ होर्मुज सुरक्षित रूप से पार कर गया

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय एलपीजी जहाज ‘जग विक्रम’ (Indian LPG vessel ‘Jag Vikram’) स्ट्रेट आफ होर्मुज सुरक्षित रूप से पार कर गया (Safely transits Strait of Hormuz) । यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और समुद्री गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पत्तन, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved