img-fluid

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उज्जैन में कांग्रेस नेताओं ने निकाली पदयात्रा

September 09, 2022

उज्जैन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उज्जैन सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली गई। शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया एवं उज्जैन प्रभारी कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में पदयात्रा शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर आर्य समाज मार्ग, नई सड़क, कंठाल, सती गेट, छत्री चौक, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा होते हुए श्री गांधी बाल उद्यान क्षीरसागर पहुंची।



यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं प्रार्थना सभा रखी गई। पदयात्रा में पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, प्रतिपक्ष नेता रवि राय, पूर्व शहर अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा, योगेश शर्मा, माया त्रिवेदी, चेतन यादव, उप नेता गब्बर कुवाल, विक्की यादव, मकसूद अली, अशोक भाटी, अरुण रोचवानी, अरुण वर्मा, मनीष गोमे, पार्षद अर्पित दुबे, छोटेलाल मंडलोई, मुजीब सुपारी, जाहिद पठान, सपना सांखला, इमरान खान, परमानंद मालवीय, संचित शर्मा, नाना तिलकर, देवव्रत यादव, आनंद मीणा आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया।

Share:

  • अब न वो झिलमिल झांकियों का कारवां और न शासकीय विभागों की रुचि

    Fri Sep 9 , 2022
    उज्जैन में अनंत चतुर्दशी का आयोजन हुआ फीका-रात में लोग देखने भी कम निकलते हैं जरूरत है लुप्त होती विरासत व परंपरा को बचाने की-बड़े विभागों को आगे आना होगा उज्जैन (शीतलकुमार अक्षय)। आज से लगभग 25 से 30 वर्ष पहले इंदौर की तरह ही उज्जैन में भी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रात भर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved