img-fluid

संयुक्त संसदीय समिति से दूरी बना सकती है कांग्रेस, गृह मंत्रालय के तीन विधेयकों पर विपक्षी मोर्चेबंदी तेज

September 29, 2025

नई दिल्ली। संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। कांग्रेस (Congress) पार्टी संभवत: तीन अहम गृह मंत्रालय विधेयकों (Home Ministry Bills) की जांच के लिए गठित होने वाली इस समिति से दूरी बनाए रख सकती है। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही यह निर्णय लोकसभा अध्यक्ष (Speaker of Lok Sabha) को आधिकारिक तौर पर सूचित किया जा सकता है। इस कदम से विपक्षी दलों के बीच साझा रुख और मजबूत होता दिख रहा है।


  • सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अभी तक समिति में शामिल होने की इच्छा नहीं जताई है। पार्टी मानती है कि ये विधेयक संवैधानिक दायरे से बाहर हैं और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए लाए गए हैं। ऐसे में समिति में भाग लेना इन विधेयकों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार करने जैसा होगा।

    त्रिणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे समिति का हिस्सा नहीं बनेंगे। समाजवादी पार्टी ने भी संकेत दिया है कि विपक्ष को एकजुट रहकर इस पैनल का बहिष्कार करना चाहिए। हालांकि, कुछ विपक्षी दलों ने अभी तक अपना औपचारिक रुख जाहिर नहीं किया है, लेकिन किसी ने भी समिति में शामिल होने की मंशा नहीं दिखाई है।

    Share:

  • करूर भगदड़ पर जांच के लिए जाएगा NDA का प्रतिनिधिमंडल, प्रभावित परिवारों से करेगा मुलाकात

    Mon Sep 29 , 2025
    नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamilnadu) के करूर जिले (Karur District) में टीवीके पार्टी (TVK Party) की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर भाजपा (BJP) ने गंभीर रुख अपनाया है। इस रैली में कई घायल और 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने मृतकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved