
– कोरोना से पराजित हो गए ब्यावरा के विधायक गोवर्धनसिंह डांगी
ब्यावरा। 21 सितम्बर से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस के लिए एक दु:खद खबर आई है। ब्यावरा से पार्टी के विधायक गोवर्धन दांगी कोरोना से पराजित हो गए। उनका आज सुबह निधन हो गया। पिछले दिनों टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। स्वयं दांगी ने अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी ट्वीट कर दी थी और लोगों से अपील की थी कि वे अपना टेस्ट कराएं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है।
अब प्रदेश की 28 सीटें हुईं रिक्त
230 सीटों वाली विधानसभा में 27 सीटें रिक्त थीं, जिन पर उपचुनाव की तैयारियां हो रही थीं। विधायक दांगी के निधन के बाद अब 28 सीटें रिक्त हो गई हैं। अब उपचुनाव में ब्यावरा-राजगढ़ सीट पर भी चुनाव होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved