
जालंधर। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Congress MP from Jalandhar Santokh Singh Chowdhary) का निधन हो गया है। वह राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका निधन हो गया, संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई, संतोख सिंह की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोका और तुरंत अस्पताल पहुंचे थे।
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह 7 बजे लुधियाना (Ludhiyana) के लोडोवाल से शुरू हुई थी, यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती, आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।
आज के लिए रुकी यात्रा
सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा आज रोक दी गई है। राहुल गांधी समेत तमाम नेता सांसद के घर के लिए रवाना हो गए हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved