img-fluid

कर्नाटक में वीबी-जी राम जी और नेशनल हेराल्ड को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

December 17, 2025

डेस्क। कर्नाटक कांग्रेस (Congress) नेताओं ने बुधवार को बेलगावी के सुवर्ण सौधा में गांधी प्रतिमा के पास केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी (VB-G Ramji) करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया


विरोध प्रदर्शन के दौरान, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, “नेशनल हेराल्ड देश का गौरव है, जिसे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जवाहरलाल नेहरू ने स्थापित किया था,” और इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाया।

विरोध प्रदर्शन में मनरेगा का नाम बदलने के केंद्र के फैसले का भी विरोध हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मनरेगा को खत्म करने के महात्मा गांधी का अपमान बताया। साथ ही सामाजिक कल्याणकारी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कर्नाटक के मंत्री एम बी पाटिल ने कहा, “महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। यह एक सफल कार्यक्रम था जिसने स्थानीय रोजगार प्रदान किया, जिसे मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया था। भाजपा इसे पचा नहीं पाई और इसका नाम बदल दिया।”

Share:

  • 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाए गए लूथरा बंधु, 25 मौतों के मामले में चलेगा मुकदमा

    Wed Dec 17 , 2025
    डेस्क। गोवा (Goa) के अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब (Birch by Romeo Lane Nightclub) के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा (Lathura Borthers) बुधवार को गोवा पहुंचे। दिल्ली (Delhi) की एक अदालत (Court) ने उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी थी। पहले उन्हें अर्जुन पुलिस स्टेशन ले जाया गया, इसके बाद उन्हें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved