
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों (Officers) का आधी रात तबादला (Transfer) कर दिया गया है. ट्रांसफर लिस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के दोनों प्रमुख सचिव का भी नाम शामिल है. रात में अधिकारियों के तबादला आदेश पर कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठाये हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने आरोप लगाया है कि आधी रात पूरी ताकत से चल रहा ‘तबादला उद्योग’ अब प्रशासनिक मशीन में खड़खड़ाहट की तेज आवाज पैदा कर रहा है.
पटवारी ने कहा कि नियमों के विपरीत लगातार हो रहे तबादले डरी हुई सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है. पटवारी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता राजपाल सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी अभी तक के सबसे असफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए हैं. लगता है कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल शायद याद नहीं रहा. उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने तबादला उद्योग चला दिया था. एक अधिकारी को एक महीने में तीन बार बदला जा रहा था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved