
भोपाल। झूठ बोलना कांग्रेस के लोगों की आदत है। इन्होंने कर्जमाफी का झूठ बोला। अब चुनाव आ रहा है, इसलिए ये फिर आएंगे। ये जाति का चक्कर चलाएंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रम फैलाएंगे। लेकिन आपको उसमें फंसना नहीं है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए, मध्यप्रदेश के विकास के लिए और मध्यप्रदेश को बचाने के लिए आप भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ 28 विधानसभाओं का चुनाव नहीं है, पूरे प्रदेश की जनता ये चुनाव लड़ रही है, क्योंकि कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश के साथ झूठ बोला था, गद्दारी की थी। कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठा वादा किया। इन्होंने 10 दिनों में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन किसी किसान का कर्ज माफ नहीं किया। ये कहते हैं हमने 26 लाख किसानों का कर्जमाफ किया, लेकिन ये सूची भी फर्जी है। इसमें कई किसान ऐसे शामिल हैं, जिन्होंने खुद अपना कर्ज चुकाया है। महू के ऐसे तीन किसान मुझसे मिले थे, जिन्होंने अपना कर्ज स्वयं चुकाया और कमलनाथ सरकार ने उनका नाम कर्जमाफी वाले किसानों की सूची में
जोड़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved