img-fluid

इंदौर कलेक्टर ऑफिस पर कांग्रेसियों का घेरा

February 19, 2026

 

इंदौर। उपरोक्त विषय में निवेदन है कि मालवा सहकारी शक्कर कारखाना बरलाई (शिप्रा) की 30.133 हेक्टेयर भूमि के नामांतरण के लिए औद्योगिक एवं निवेश और प्रोत्साहन विभाग द्वारा एसडीएम कार्यालय सविर पर आवेदन किया या एसडीएम कार्यालय सांबर से एक विज्ञप्ति निकाली गई थी। नामांतरण में किसी व्यक्ति या संस्था को कोई आपत्ति हो तो 7 दिवस के अंदर आपत्ति दर्ज कर दे। अंश धारक किसान परिवारजन एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा एस डी एम कार्यालय में विज्ञप्ति की समय सीमा के 7 दिवस के अंदर नामांतरण एवं निर्माण कार्य रोकने के संबंध में आपत्ति दर्ज करवा दी गई है। आपत्ति दर्ज करवाने के बाद भी मालवा सहकारी शक्कर कारखाने की जमीन पर निर्माण कार्य जारी हैं।


  • अंशधारक किसान परिवारजन और कांग्रेस पार्टी की निम्नलिखित मांगें हैं:-

    • नामांतरण रोकना – म.प्र. औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा कारखाने की भूमि का नामांतरण रोकने के लिए आवेदन दिया गया है, नामांतरण को तत्काल रोका जाए।
    • भूमि या मुआवजा – अंशधारक सदस्यों को उनके अंश के अनुपात में भूमि दी जाए या आज के बाजार भाव से उचित मुआवजा दिया जाए।
    • निर्माण कार्य रोकना – बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    • कानूनी कार्रवाई – संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

    श्रीमान जिलाधीश महोदय से निवेदन है कि अंश धारक किसान परिवारजन की गंभीर आपत्ती को ध्यान हमे पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों मांगों पर विचार कर न्यायपूर्ण कार्रवाई करेंगे। हमारी समस्त मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी अंशधारक किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जबाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। विपिन वानखेड़े अध्यक्ष, इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर पूर्व विधायक, एवं समस्त अंशधारक किसान प्रतिनिधि।

    Share:

  • इंदौर: कॉलेज में वेलेंटाइन डे का विरोध, पुलिस ने किया हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ पर मामला दर्ज

    Thu Feb 19 , 2026
    इंदौर। शहर के नरसी मुंजी कॉलेज में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वेलेंटाइन डे के पहले कॉलेज में किये जा रहे, इवेंट में जाकर हिन्दू संघठन के कार्यकर्ताओ ने तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर गांधीनगर थाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved