
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान (Announcement of Lok Sabha election dates) के बाद राजनीतिक पार्टियों ने देश भर की लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है. अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपनी 7वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक सीट (Four seats in Chhattisgarh and one seat in Tamil Nadu) पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने तमिलनाडु की माइलादुथुरई से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved