img-fluid

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस का तीन चरण में आंदोलन

August 14, 2025

पहले चरण में आज शाम कैंडल मार्च का निर्देश

इन्दौर। राष्ट्रीय स्तर (National level) पर कांग्रेस (Congress) द्वारा महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में हुई वोट की चोरी के मामले को उजागर किया गया है। अब कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ (‘Vote Chor Gaddi Chhod’) के नारे के साथ देशभर में तीन चरण में आंदोलन करने जा रही है। इसके पहले चरण के रूप में आज शाम को सभी जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।



चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान वोट की चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के परिणाम को सामने रखते हुए कांग्रेस द्वारा यह आरोप लगाए गए। इसके बाद में कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वहां भी वोट की चोरी होने के तथ्य सामने रखे गए। कांग्रेस के सभी महासचिव और इंचार्जों की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। इस बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार अब कांग्रेस द्वारा देशभर में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ तीन चरण का राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इस बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा एक पत्र सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। इस पत्र को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिला और शहर अध्यक्ष तथा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को भेजा गया है। इस पत्र में तीन चरण के आंदोलन का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं द्वारा कैंडल मार्च आयोजित किया जाए। इस आंदोलन में आम जनता, सभी समुदाय, छात्र संगठन, महिला समूह और युवा संगठन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। यह कैंडल मार्च ऐसे सार्वजनिक स्थल, बाजार में आयोजित किया जाए, जहां की अधिक से अधिक लोगों तक इस आंदोलन का संदेश पहुंच सके। इसके बाद 22 अगस्त से 7 सितंबर के बीच देश के हर राज्य में इस मुद्दे को लेकर राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाए। इस रैली में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी संगठन भाग लेंगे। इस रैली में सभी जिलों के नागरिकों को बुलाया जाए। इस रैली के आयोजन से पहले पदयात्रा, वाहन रैली का भी आयोजन किया जाए। इसके बाद 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए। इस हस्ताक्षर अभियान में 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। यह हस्ताक्षर अभियान जिला, ब्लाक और मंडल के स्तर पर चलाया जाए। इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रपत्र तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।

Share:

  • तिरंगा यात्रा से मध्य क्षेत्र के ट्रैफिक का कचूमर निकला

    Thu Aug 14 , 2025
    प्रकाश टॉकीज रोड की सड़क पर लगी दुकानों को भी नहीं हटवाया, कई घंटे तक नागरिक छोटी-छोटी गलियों में फंसे रहे इन्दौर। शहर (Indore) के मध्य क्षेत्र (central region) में कल आयोजित की गई तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के लिए मुख्य मार्ग को बंद कर दिए जाने के कारण ट्रैफिक का कचूमर निकल गया। छोटी-छोटी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved