
उज्जैन। कांग्रेस द्वारा इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में जाकर संपर्क किया जा रहा है। जीवाजीगंज क्षेत्र के वार्डों में अभियान के तहत वरिष्ठ नेता भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा हमें सांप्रदायिकता से लडऩा है। कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान के तहत कल जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस और शहर कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र में लोगों के घर-घर पहुँचे और कमलनाथ सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। जीवाजीगंज ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि गुरुवार को वार्ड 2, 8, 9, 10, 11, 13 में अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, अनंतनारायण मीणा, पूर्व सभापति आजाद यादव, योगेश शर्मा, अशोक भाटी, कैलाश बिसेन, अशोक सारवान, वासुदेव रावल, शाकिर भाई खालवाला, जितेंद्र गोयल, विक्की यादव, सपना सांखला, सुशील, अजय राठौर, शिव लश्करी, रमेश सांखला, चुन्नीलाल, अर्जुन मालवीय, पुरुषोत्तम कहार, रवि भदौरिया, अभिषेक लाला आदि मौजूद रहे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved