उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल ने ‘हाथ’ छोड़ पकड़ा ‘कमल’, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election 2022) में जहां सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी (Congress) की महिला नेत्री एक के बाद एक झटके दे रही हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की तीसरी पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

कांग्रेस के साथ 5-6 सालों से जुड़ी पल्लवी सिंह (Pallavi Singh Join BJP) ने भी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया है। वहीं, पल्लवी सिंह को सदस्य्ता दिलाने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी (Laxmikant Bajpai) ने कहा कि कांग्रेस की 4 में से 3 पोस्टर गर्ल भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, बहुमत हमारे पास है, हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

महिलाओं का सम्मान नहीं: पल्लवी
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस में 40% टिकट महिलाओं को मिलने की बात हो रही है लेकिन उस तरीके का सम्मान वहां मिल नहीं रहा है। उन्होंने पार्टी आलाकमान को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बाहर से महिलाओं को देखने की जरूरत नहीं है, वो अपने योग्य पदाधिकारियों की तरफ भी देख सकते हैं। 100 प्रतिशत योग्य महिलाएं पार्टी में मिलेंगी। लेकिन कांग्रेस के पदाधिकारी उनकी तरफ ना ध्यान देकर, इधर-उधर देख रही हैं, ये बहुत बड़ा कारण है।


पोस्टर पर आना सिर्फ मकसद नहीं: पल्लवी
टिकट के सवाल पर पल्लवी सिंह ने कहा कांग्रेस के टिकट सेलेक्शन की प्रक्रिया देखकर मैं खुश नहीं थी इस वजह से मैंने टिकट की मांग ही नहीं की थी। यहां महिलाओं का सम्मान नहीं है उन्होंने कहा सिर्फ पोस्टर पर आना मेरा मकसद नहीं था मैं 5-6 साल से कांग्रेस में कार्यरत हूं इस दौरान कई पदभार भी संभाले हैं। बीजेपी में अभी कार्यकर्ता के रूप में जॉइन कर रही हूं इसलिये पहले सेवा और कार्य करना चाहती हूं जिसका मौका मुझे कांग्रेस में नहीं मिला।

दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे : लक्ष्मीकांत बाजपेयी
बीजेपी यूपी जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस की 4 पोस्टर गर्ल में से 3 भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, बहुमत हमारे पास है। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। बता दें, इससे पहले कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुकी हैं।

Share:

Next Post

सपा और बीजेपी समर्थकों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडों के साथ चले धारदार हथियार

Sat Feb 12 , 2022
सीतापुर: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और विभिन्‍न राजनीतिक दल दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुटे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी हिंसा की घटनाएं भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं. पहले प्रत्‍याशियों पर हमले की खबरें सामने आई थीं और अब चुनाव मैदान […]