img-fluid

नोरा फतेही के गाने पर मचा बवाल डायरेक्टर की पत्नी ने उठाए दोहरे मापदंडों पर सवाल

March 18, 2026

नई दिल्ली:  फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों गानों को लेकर उठने वाले विवादों की एक नई बहस छिड़ गई है और इस बार केंद्र में हैं (Nora Fatehi) का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके । यह गाना अपकमिंग फिल्म (KD The Devil) का हिस्सा है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया (social media) पर इसे लेकर आलोचना (criticism) शुरू हो गई और डबल मीनिंग लिरिक्स (double meaning lyrics) को लेकर लोगों ने आपत्ति (objection) जताई।
इस बढ़ते विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर Prem की पत्नी Rakshita ने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सवाल किया कि आखिर इस गाने पर इतना बवाल क्यों मच रहा है

रक्षिता ने अपने बयान में साफ कहा कि वह किसी पक्ष में खड़ी नहीं हैं लेकिन वह यह समझना चाहती हैं कि आखिर अचानक इस तरह की नाराजगी क्यों देखने को मिल रही है उन्होंने पुराने गानों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब Choli Ke Peeche जैसे गाने आए थे या अन्य कई गाने जिनमें इसी तरह के बोल थे तब लोगों ने उन्हें स्वीकार किया था लेकिन अब एक गाने पर इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों दी जा रही है

उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है लेकिन किसी फिल्ममेकर या लेखक को गाली देना गलत है उनके मुताबिक एक गाने के आधार पर किसी के पूरे करियर या काम को जज करना सही नहीं है

रक्षिता ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय में किसी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म या टीवी चैनल को बेचना बेहद मुश्किल हो गया है और ऐसे में फिल्ममेकर्स पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं इसलिए उन्हें ट्रोल करना या अपमानित करना गलत है

गौरतलब है कि इस गाने में संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं और गाने के कुछ बोलों को लेकर आपत्ति जताई गई है विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म के म्यूजिक पार्टनर ने गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया


  • फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस विवाद को कैसे संभालते हैं और क्या गाने में कोई बदलाव किया जाएगा या नहीं फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मनोरंजन और अभिव्यक्ति की आजादी के बीच संतुलन कहां तय किया जाना चाहिए

    Share:

  • आधी रात को दहल उठा इंदौर एक चिंगारी ने ली 8 लोगों की जान, कार चार्जर में लगी आग... फिर पास रखे सिलेंडर फटे

    Wed Mar 18 , 2026
    6 साल के बच्चे सहित, 12 साल की बच्ची और घर के मुखिया की जान गई, मासूमों के शव निकाले तो रो पड़े लोग इंदौर। रात के तीन-साढ़े तीन बजे के दरमियान बंगाली चौराहे (Bengali Square) के पास स्थित बृजेश्वरी एनेक्स (Brijeshwari Annex) के एक घर में लगे इलेक्ट्रिक कार चार्जर (Electric Car Charger) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved