
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 265 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 3354 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 3078 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 11673 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 368 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो चुकी है।
आज 214 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 8088 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है । साथ ही आज 48 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है । जिससे आज तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6018 है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved