बड़ी खबर

कोरोना विस्फोटः भारत में एक दिन में मिले 52 हजार से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। देश में अब तक 15 लाख 83 हजार 792 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में पहली बार कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के रिकॉर्ड 52 हजार 263 नए मरीज बढ़े। 775 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है। अब तक 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।
भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद एक से पांच लाख केस होने में 146 दिन लगे थे, लेकिन 5 से 15 लाख केस यानी बाकी 10 लाख संक्रमण के मामले होने में महज 32 दिन लगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के अभी 5 लाख 28 हजार 242 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 34 हजार 968 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, अच्छी खबर ये है कि अब तक 10 लाख 20 हजार 582 लोग कोरोना के संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना केस 4 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया है वहीं इस संक्रमण के चलते राज्य में अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।
संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर
वहीं, दिल्ली में कोरोना के अब तक 1 लाख 32 हजार 275 केस आए हैं। संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर है, लेकिन टॉप-10 राज्यों में यहां सबसे कम 10 हजार 887 एक्टिव केस हैं। यहां सबसे ज्यादा 28 हजार 329 एक्टिव केस 27 जून को थे।
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 458 नए मामले
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 458 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 73,951 हो गया है। इनमें 44,520 लोग ठीक भी हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की संख्या अब 1,497 हो चुकी है।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें
देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 35 हजार हो गया। 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 298 मौतें हुईं। यहां मरने वालों का आंकड़ा 14 हजार 463 हो गया है। कर्नाटक में 90 मरीजों ने जान गंवाई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 2147 हो गया। वहीं, तमिलनाडु में 82 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 3741 हो गई है। आंध्र प्रदेश में 65 लोगों ने जान गंवा दी. यहां अब तक 1213 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक कुल 64% कोरोना मरीज हुए ठीक
रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार तक पहुंच चुकी है, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी 40 हजार के पार हो चुकी है। मरीज बढ़ने के बावजूद रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, रिकवरी बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है। देश में अब तक कुल 64% कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री रामलला पर जारी कर सकते हैं पोस्टल स्टैम्प

Thu Jul 30 , 2020
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी राम मंदिर के प्रतीक और रामायण पर पोस्टल स्टैम्प भी जारी कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने रामभक्तों से अपील की है कि वे 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचने […]