img-fluid

क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन के सामूहिक विवाह में कोरोना गाईड लाईन का हुआ पालन

January 30, 2022

उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन द्वारा शनिवार को चौथा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजित किया गया जिसमें आए मेहमानों सहित वर-वधुओं ने भी मास्क पहनकर विवाह की सारी रस्में अदा कीं। सामूहिक सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए संगठन द्वारा अंकपात मार्ग स्थित गौशाला सेवा ट्रस्ट में विवाह समारोह का आयोजन किया गया।



सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया तथा यहां आने वाले दूल्हा दुल्हन के परिजनों सहित सभी मेहमानों को सैनिटाइजर करवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर पूजन कर फेरे लिए। इस अवसर पर समिति के शिवनारायण सिंह सोनगरा, लाखन सिंह परिहार, सुनील सिंह परमार, मनोज सिंह परमार, अशोक सिंह गहलोत, गजराज सिंह परिहार, भरत सिंह सोलंकी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

Share:

  • बाफना पार्क के मकान में लाखों की चोरी

    Sun Jan 30 , 2022
    आगर रोड पर रात में चोरों ने की वारदात-सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस उज्जैन। बीती रात आगर रोड स्थित बाफना पार्क में चोरों ने इतनी सावधानी से वारदात की कि घर वाले सोए ही रह गए और सुबह उठे तो सामान गायब हो चुका था। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आगर रोड स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved