बड़ी खबर

दुनियाभर में नहीं थम रहा कोरोना कहर, पिछले 24 घंटे में 2.46 लाख नए मामले आए

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना महामारी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका, ब्राजील, भारत जैसे देशों में कोरोना मामलों की संख्या और मौत के आंकड़े सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 2.46 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 5365 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि 6 लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ 13 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अभी भी 60 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अब तक 47.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 57 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 58 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 1102 लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के 24 घंटे में 42 हजार नए मामले और आए हैं।
अमेरिका: केस- 4,763,983, मौतें- 157,877
ब्राजील: केस- 2,708,876, मौतें- 93,616
भारत: केस- 1,751,919, मौतें- 37,403
रूस: केस- 845,443, मौतें- 14,058
साउथ अफ्रीकाः केस- 503,290, मौतें- 8,153
मैक्सिको: केस- 424,637, मौतें- 46,688
पेरू: केस- 414,735, मौतें- 19,217
चिली: केस- 357,658, मौतें- 9,533
स्पेन: केस- 335,602, मौतें- 28,445
इरान: केस- 306,752, मौतें- 16,982
दुनिया के 18 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में तीसरे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के मामले में छठे नंबर पर है।

Share:

Next Post

पीजे के निर्देशन पर वागड़ में बनी फिल्म "सिरफिरी यारियां" का ट्रेलर शुरू 

Sun Aug 2 , 2020
वागड़ के युवा कलाकारों की ओर से टिक टॉक स्टार “पीजे” के निर्देशन पर बन रही फ़िल्म “सिरफिरी यारियां” का ट्रेलर शनिवार को शुरू हो गया है। इस फ़िल्म को कुछ नए अंदाज में वागड़ के कलाकारों द्वारा डूंगरपुर व बांसवाड़ा जिले के कई हिस्सो में शूट किया गया है। उक्त फ़िल्म की कहानी कॉलेज […]