
नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ एक लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,23,778 हो गई है, वहीं 312 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,46,756 पहुंच चुकी है।
गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,83,849 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के अबतक 96,93,173 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.74 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 23 दिसम्बर को 10,39,645 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 16,53,08,366 टेस्ट किए जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved