img-fluid

कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में 355 लोगों की मौत, 24,010 नए मामले

December 17, 2020

नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 010 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 99,56,558 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 355 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,44,451 तक पहुंच गई है।

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,32,366 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 94,89,740 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.31 प्रतिशत गया है।

चौबीस घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 15 दिसम्बर को 11,58,960 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 15,78,05,240 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share:

  • BCCI के वाइस प्रेसिडेंट बन सकते हैं राजीव शुक्ला, IPL की कमान इस शख्स के हाथ में रहेगी

    Thu Dec 17 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अगले वाइस प्रेसिडेंट के रूप में राजीव शुक्ला को चुना जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की अहमदाबाद में 24 दिसंबर को एजीएम की बैठक होगी। एजीएम की बैठक में राजीव शुक्ला को अगले वाइस प्रेसिडेंट के रूप में चुनने के लिए बीसीसीआई पूरी तरह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved