img-fluid

कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 12,689 नए मामले, 137 लोगों की मौत

January 27, 2021

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 689 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,89,527 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 137 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,724 तक पहुंच गई है।


  • बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,76,498 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,59,305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.91 प्रतिशत हो गया है।

    पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक टेस्ट
    देश में पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 26 जनवरी को 05,50,426 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 19,36,13,120 टेस्ट किए जा चुके हैं।

    Share:

  • दिल्ली हिंसा मामले में 93 को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 200 लोग हिरासत में

    Wed Jan 27 , 2021
    1 : 20PM दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 1 : 19PM दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved