img-fluid

कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 15,968 नए मामले, 202 लोगों की मौत

January 13, 2021

नई दिल्ली । देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 968 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,95,147 पर पहुंच गई है। इस दौरान 202 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,51,529 तक पहुंच गई है।

बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,14,507 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,01,29,111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में 08 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 12 जनवरी को 08,36,227 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 18,34,89,114 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share:

  • MP : मुरैना कलेक्टर और एसपी को निलंबित कर दिया गया, जाने क्या है मामला

    Wed Jan 13 , 2021
    मुरैना। मप्र के मुरैना कलेक्टर, एसपी को निलंबित कर दिया गया क्योंकि जहरीली शराब मामले में मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले की घटना को लेकर बुधवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जहां सोमवार को जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved