
जबलपुर। शहर में आज उपचार के दौरान एक 43 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम कुडिय़ा जिला सतना निवासी महिला को कोरोना संक्रमित होने के बाद 28 अप्रैल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत के बाद चौहानी में पीडि़त मानव सेवा संस्था मोक्ष के संचालक आशीष ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी हो कि शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर में वर्तमान में 32 एक्टिव मरीज हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved