img-fluid

Corona update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 करोड़ 9 लाख

September 20, 2020

  • अमेरिका में अब तक 2 लाख से ऊपर मौत
  • भारत में अब तक 86 हजार लोगों ने जान गंवाई
  • ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 45 लाख 28 हजार
  • ब्राजील में मरने वालों की संख्या पहुंची 1 लाख 36 हजार से ऊपर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संकट अब भी दुनिया में बना हुआ है। दुनिया के तीन देश अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका, भारत और ब्राजील में क्रमश: 42525, 30913 और 92755 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 657, 708 और 1149 मौत हुई हैं। हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 20 सितंबर सुबह तक बढ़कर 69 लाख 67 हजार पहुंच गई, इसमें से 2 लाख 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में 54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 86 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 45 लाख 28 हजार से ज्यादा हो गई, यहां एक लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्युदर सबसे ज्यादा ब्राजील में है।
एक्टिव केस और रिकवरी रेट
अमेरिका में अबतक 42 लाख 23 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। 25 लाख 39 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं। भारत में रिकवरी रेट 79 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 43 लाख से लोग ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 11 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस 5.71 लाख और रिकवर हुए लोगों की संख्या 38.20 लाख से अधिक है।
दुनियाभर में कितने मामले
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 9 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 60 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 25 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Share:

  • कृषि बिल आज राज्यसभा में होंगे पेश, भारी हंगामे के आसार, भाजपा ने जारी किया व्हिप

    Sun Sep 20 , 2020
    हरियाणा में किसानों ने बिल के समर्थन में निकाली रैली पंजाब में 24 से रेल रोको आंदोलन नई दिल्ली। लोकसभा से पास हो चुके तीनों कृषि विधेयक कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओं पर कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) अनुबंध विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु संशोधन बिल आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved