img-fluid

भारत-चीन के बीच आज फिर होगी कोर कमांडर स्तर की बातचीत

October 10, 2021

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में एलएसी (LAC) पर शांति बहाली(restore peace) के लिए भारत(India) और चीन(China) के बीच उच्च सैन्य स्तर की 13वें दौर की वार्ता रविवार को सुबह 10:30 बजे चीन की तरफ मोल्दो बॉर्डर प्वाइंट (moldo border point) पर होगी। बैठक में भारत तनातनी वाले शेष बिंदुओं से चीनी सेना की पूरी तरह वापसी पर जोर देगा। इसके अलावा डेपसांग और देमचोक (Depsang and Demchok) के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
मालूम हो कि 31 जुलाई को भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 12वें दौर की वार्ता हुई थी। यह वार्ता करीब नौ घंटे तक चली थी। इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा व अन्य तनाव वाले स्थानों से सेना व हथियारों को जल्दी हटाने पर जोर दिया गया था। बैठक में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध खत्म करने पर बातचीत की। चर्चा के दौरान भारत व चीन ने सीमा विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा की थी।



  • 14 जुलाई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। उस वक्त दुशांबे में शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात में एलएसी को लेकर चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। जयशंकर ने कहा था कि स्थिति में एकतरफा परिवर्तन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा था कि सीमा क्षेत्रों में हमारे संबंधों के विकास के लिए शांति और व्यवस्था की पूरी तरह वापसी बहुत जरूरी है।
    दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिकों और हथियारों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। लेकिन, टकराव वाली बाकी जगहों पर सैनिकों को वापस ले जाने की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों को लेकर सैन्य गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

    Share:

  • खास अंदाज में शादी करेंगे विद्युत जामवाल, मेहमानों संग करेंगे स्काई डाइविंग

    Sun Oct 10 , 2021
    नई दिल्‍ली । बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Bollywood actor Vidyut Jamwal) यूं तो अपने एक्शन से हमेशा फैंस को शॉक करते रहते हैं मगर हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया और अपनी इंगेजमेंट (Engagement) के बारे में बताया. एक्टर ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (fashion designer nandita mahtani) संग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved