
उज्जैन। ओलावृष्टि एवं तेज बारिश से हुए फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं किसानों ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान ध्वस्त हो चुकी फसलों को देखते हुए तत्काल किसानों को राहत दिये जाने की मांग प्रदेश सरकार से की। कांग्रेस नेता राजेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि तेज बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामों के किसानों की फसलें नष्ट हो गई। टकवासा, हमीरखेड़ी, टंकारिया, गोंदिया, लेकोड़ा, लिंबा पिपलिया, ब्रजराजखेड़ी, गंगेड़ी आदि गांव में निरीक्षण किया। यहां कई जगह तो किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved