img-fluid

फुटबॉलर को घर में बंधक बनाकर लूटे करोड़ों, गर्लफ्रेंड भी हो गई चोटिल

July 22, 2023

नई दिल्ली। फ्रांस के क्लब पीएसजी के गोलकीपर गियानलुइगी डोनरुमा शुक्रवार सुबह लूट का शिकार बने। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को उन्हीं के घर पर बंधक बनाकर लूट की गई। फ्रेंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन इस घटना का खिलाड़ी के जहन पर काफी असर हुआ है। खिलाड़ी के साथ यह घटना तब हुई जब उन्हें अगले दिन जापान के लिए रवाना होना था।

ले पेरियन अखबार के मुताबिक डोनरुमा पेरिस के अपमारकेट इलाके में रहते हैं। सुबह लगभग तीन बजे चार लोग उनके घर में घुसे। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को रस्सियों से बांधा गया। चोरों ने कैश के अलावा महंगी घड़ी, गहने और कई लग्जरी सामान चुराए जिनकी कीमत लगभग 4.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना के दौरान डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को काफी चोटें आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


डोनरुमा को शनिवार को प्री सीजन के लिए अपनी टीम के साथ जापान जाना था। हालांकि अब उनका टीम के साथ जाना मुश्किल है। 24 साल का यह खिलाड़ी 2021 में एसी मिलान छोड़कर पीएसजी से जुड़ा था। उन्होंने टीम को दो बार फ्रेंच लीग का खिताब जिताया और वह दोनों बार बेस्ट गोलकीपर रहे थे। इससे पहले पीएसजी के कई खिलाड़ियों के साथ लूट की गई थी।

इससे पहले इटली के मशहूर फुटबॉलर और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी मार्को वेरात्ती के घर भी चोरी हुई थी। चोर इस खिलाड़ी के वेरात्ती के हॉलीडे होम से चोर करोड़ों का माल ले उड़े हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वेरात्ती के घर से चोर 2.5 मिलियन पाउंड कैश यानि 24 करोड़ रुपये और लाखों की घड़ियां-ज्वेलरी चुराकर ले गए। पीएसजी के लिए खेल चुके लियोनल मेसी भी चोर के शिकार हो चुके हैं।

Share:

  • आरोपियों ने जूते के अंदर छिपाई 10 करोड़ से अधिक की विदेश मुद्रा, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ऐसे दबोचा

    Sat Jul 22 , 2023
    नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी विदेश मुद्रा जब्त की है। अधिकारियों ने ने शुक्रवार को ताजिकिस्तान के तीन नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कस्टम विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved