img-fluid

उखड़ गए पत्थर..टूट गए डिवाइडर, हाल-ए-पीपलीनाका चौराहा

April 26, 2022

उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के दौरान पीपलीनाका चौराहा सहित शहर के 16 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार के लिए लाल पत्थर की रोटरियाँ बनाई गई थी। तीन बत्ती चौराहा, चामुण्डा चौराहा के बाद अब पीपलीनाका चौराहे की रोटरी के पत्थर भी टूटकर बिखरने लगे हैं।


सिंहस्थ 2016 के आयोजन को लेकर पूरे शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए गए थे। इनमें एक दर्जन नए ओव्हर ब्रिज के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण और प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वहाँ राजस्थान के लाल पत्थर से रोटरियाँ और डिवाइडर बनाए गए थे। इस पर करोड़ों की राशि खर्च की गई थी। सिंहस्थ समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा था कि उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व आयोजन के लिए शासन ने 5 हजार करोड़ की राशि खर्च की है। तब जाकर यह निर्माण और सौंदर्यीकरण हुए हैं। इन्हें सिंहस्थ निपटने के बाद भी संबंधित विभाग सहेजकर रखें और समय-समय पर उनका संधारण कराते रहे। परंतु सिंहस्थ निपटने के बाद से एक के बाद एक-एक कर चौराहे पर बनी रोटरियाँ और डिवाइडर टूट रहे हैं। पीपलीनाका चौराहे की रोटरी भी कई महीनों से क्षतिग्रस्त हो रही है।

Share:

  • 45 हजार पोलों पर एलईडी लाईट.. 30 फीसदी के लगभग रहती है बंद

    Tue Apr 26 , 2022
    देवास रोड, इंदौर रोड, मक्सी आगर बायपास रोड, गया कोठा मार्ग से लेकर मंगलनाथ तक रात में कई जगह पसरा रहता है अंधेरा उज्जैन। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सड़कों के किनारे नगर निगम ने एलईडी लाईट लगवाई है और ठेका कंपनी द्वारा इनका 7 साल तक मेंटेनेंस किया जाना अनुबंध में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved