
उज्जैन। सिंहस्थ 2016 के दौरान पीपलीनाका चौराहा सहित शहर के 16 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार के लिए लाल पत्थर की रोटरियाँ बनाई गई थी। तीन बत्ती चौराहा, चामुण्डा चौराहा के बाद अब पीपलीनाका चौराहे की रोटरी के पत्थर भी टूटकर बिखरने लगे हैं।
सिंहस्थ 2016 के आयोजन को लेकर पूरे शहर में सौंदर्यीकरण के काम कराए गए थे। इनमें एक दर्जन नए ओव्हर ब्रिज के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण और प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वहाँ राजस्थान के लाल पत्थर से रोटरियाँ और डिवाइडर बनाए गए थे। इस पर करोड़ों की राशि खर्च की गई थी। सिंहस्थ समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा था कि उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व आयोजन के लिए शासन ने 5 हजार करोड़ की राशि खर्च की है। तब जाकर यह निर्माण और सौंदर्यीकरण हुए हैं। इन्हें सिंहस्थ निपटने के बाद भी संबंधित विभाग सहेजकर रखें और समय-समय पर उनका संधारण कराते रहे। परंतु सिंहस्थ निपटने के बाद से एक के बाद एक-एक कर चौराहे पर बनी रोटरियाँ और डिवाइडर टूट रहे हैं। पीपलीनाका चौराहे की रोटरी भी कई महीनों से क्षतिग्रस्त हो रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved