img-fluid

चीन के दबाव में सांस्कृतिक मंच हुआ राजनीति का शिकार, बदला गया ताइवान का झंडा और नाम

July 28, 2025

टोक्यो। जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में आयोजित इंटरनेशनल कोयर प्रतियोगिता (International Choir Competition) एक बड़े राजनीतिक विवाद (Political Controversies) में घिर गई है। ताइवान (Taiwan) ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में चीन (China) द्वारा राजनीतिक दबाव डालने पर कड़ा विरोध जताया है। ताइवान का आरोप है कि चीन के हस्तक्षेप के बाद आयोजकों को उनके देश का झंडा हटाना पड़ा और नाम बदलकर चाइनीज-ताइपेई (Chinese-Taipei) कर दिया गया। इस घटना से न केवल कलाकारों की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि सांस्कृतिक मंच पर राजनीतिक दखल की आलोचना भी तेज हो गई है।

प्रतियोगिता में ताइवान के छह कोयर ग्रुप शामिल थे, जिनमें स्कूली बच्चों से लेकर वयस्क कलाकार शामिल थे। आयोजकों पर चीन के अधिकारियों ने दबाव डाला कि ताइवान का नाम बदलकर ‘चाइनीज-ताइपेई’ किया जाए और राष्ट्रीय ध्वज हटाया जाए। ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय को शनिवार शाम इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद एक विधायक को इस मुद्दे पर आयोजकों से बातचीत के लिए भेजा गया।


जापान के सांसद केइजी फुरुया ने ताइवान की तरफ से आयोजकों से बात की और उसका पक्ष रखा। लेकिन आयोजकों ने अंततः चीन के दबाव में आकर सभी झंडे हटा दिए और नाम बदल दिए। ताइवान के कार्यालय ने कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसे राजनीतिक दखल से दूषित किया गया। इससे पहले छह वर्षों तक ताइवान इसी नाम से प्रतियोगिता में भाग लेता रहा है।

ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय ने बयान में कहा कि संगीत राष्ट्रीय सीमाओं से परे होता है और यह सभी के लिए आनंद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि चीन ने इस कला रूप को भी विकृत कर दिया और यह निंदनीय है। उन्होंने युवा कलाकारों के समर्थन में 16 प्रतिनिधियों की एक टीम को कार्यक्रम में भेजा, ताकि उनका हौसला बना रहे।

जापान में ताइवान के प्रतिनिधि ली यी-यांग ने कहा कि हालिया सर्वे बताते हैं कि जापानी जनता ताइवान को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश मानती है, जबकि चीन को लेकर उनकी धारणा नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि चीन की ऐसी रणनीतियां केवल उसके असली चेहरे को उजागर करती हैं और दुनिया ताइवान के साथ खड़ी होती है।

प्रतिनिधि ली ने आगे कहा कि ताइवान अपनी लोकतांत्रिक पहचान, सांस्कृतिक उपलब्धियों और कलाकारों की प्रतिभा के जरिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान अर्जित करता रहेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चीन के दबाव के बावजूद, ताइवान के कलाकार अपना परिचय दुनिया को अपने प्रदर्शन के माध्यम से कराते रहेंगे।

Share:

  • ट्रंप ने श्रेय लेने के लिए फिर छेड़ा भारत-पाक का मुद्दा, बोले- अब थाईलैंड- कंबोडिया की बारी

    Mon Jul 28 , 2025
    वाशिंगटन। थाईलैंड और कंबोडिया विवाद (Thailand and Cambodia dispute) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) का मुद्दा छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार का इस्तेमाल कर युद्ध रोकना उनके लिए सम्मान की बात है। खास बात है कि ट्रंप कई मौकों पर भारत और पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved