नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में यमुना सफाई का मुद्दा भाजपा (BJP) जोर-शोर से उठा रही है। वादा पूरा नहीं कर पाने पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर खूब निशाना भी साधा जा रहा है। इसी बीच पार्टी ने शनिवार को बड़े ही क्रिएटिव तरीके से पूर्व सीएम पर हमला बोला है। शनिवार सुबह भाजपा के नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल का लाइफ-साइज कट-आउट लेकर यमुना नदी में नाव की सवारी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई अन्य लोग भी थे।
कट-आउट में केजरीवाल कान पकड़े हुए दिख रहे हैं। वे कहते हैं, ‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना, 2025 तक मैं यमुना साफ नहीं कर पाया।’ भाजपा नेता ने मीडिया के सामने कई बार कटआउट को नदी में डुबोया। वर्मा ने एएनआई से कहा, ‘हम यमुना मैया के सारे पानी को साफ कर सकते हैं। इसे साफ करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। मशीनों से सारी गाद हटाई जानी चाहिए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने चाहिए। जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने साबरमती रिवरफ्रंट बनाया, उसी तरह यमुना रिवरफ्रंट भी बनाया जा सकता है। 11 साल बहुत लंबा समय होता है।’
#WATCH | BJP candidate from the New Delhi assembly constituency, Parvesh Verma reaches Yamuna Ghat; takes a jibe at AAP National Convenor Arvind Kejriwal over the issue of cleaning Yamuna River. pic.twitter.com/uAVHPwOpDx
— ANI (@ANI) January 25, 2025
राजनीतिक मुद्दा बना यमुना सफाई
यमुना नदी का प्रदूषण, दिल्लीवासियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। यह चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों का सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला करने का हथियार बन गया है। कई सालों से नदी के प्रदूषित होने और सत्तारूढ़ आप द्वारा अपने वादे के अनुसार 2025 तक इसे साफ करने में विफल रहने के कारण, विपक्षी दल प्रदूषित पानी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को गिना रहे हैं। साथ ही सत्ता में आने पर नदी को साफ करने का वोटर्स से वादा कर रहे हैं।
राजनेताओं का एक-दूसरे पर कटाक्ष
दिल्ली में भाजपा के स्टार प्रचारक और उतत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली में केजरीवाल पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि मैंने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई, जहां महाकुंभ चल रहा है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में यमुना में स्नान कर सकते हैं? इसपर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व सीएम का का बचाव करते हुए योगी पर कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मथुरा में यमुना नदी से एक घूंट पानी पीने की हिम्मत करेंगे। वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भाजपा और कांग्रेस पर यमुना को ‘राजनीतिक मुद्दा’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर मौका मिला तो कांग्रेस यमुना की सफाई करके अपना काम दिखाएगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved