
नई दिल्ली। भारत की हिमा दास ने बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की महिलाओं की 200 मीटर हीट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। असम की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 23.42 सेकेंड में दौड़ पूरी करके शीर्ष स्थान हासिल किया।
हिमा ने दौड़ की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन रेस के खत्म होने पर वह पहले स्थान पर रही। उन्होंने जाम्बिया की रोडा नोजोबवु और युगांडा की जेसेंट न्यामाहुंगे के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां नोजोबवु 23.85 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, युगांडा के एथलीट ने 23.85 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved