
यरूशलम। मध्य पूर्व और पूर्वी भूमध्यसागर में बढ़ती अस्थिरता के बीच साइप्रस, ग्रीस और इस्राइल (Cyprus, Greece and Israel) ने यरुशलम शिखर सम्मेलन (Jerusalem Summit) में एकजुटता दिखाई। तीनों देशों ने सुरक्षा, ऊर्जा और कनेक्टिविटी में सहयोग गहरा करने और क्षेत्रीय शांति व समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान तीनों देशों के नेताओं ने साफ किया कि क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद वे आपसी सहयोग को न सिर्फ जारी रखेंगे, बल्कि और मजबूत भी करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved