मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के ”दबंग” अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही मुंबई में एक शानदार होटल बनाएंगे। उनका ये आलीशान होटल मुंबई के बांद्रा (Mumbai’s Bandra) में स्थित होगा, जो मुंबई में काफी महंगा माना जाता है। सलमान खान (Salman Khan) का होटल बांद्रा के कार्टर रोड (Carter Road) पर दिमाख में बनने जा रहा है। यह आलीशान होटल 19 मंजिला होगा और हर मंजिल पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बताया जाता है कि सलमान के इस होटल के प्रस्ताव को मुंबई नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी है। यह प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है।
अब सलमान खान होटल बिजनेस में उतर रहे हैं। भाईजान के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर होगी। ऐसे में फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि यह आधुनिक होटल कब शुरू होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved