
जबलपुर। बारिश के एक झले में ही शहर की सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। कुछ माह पूर्व ही भरे गये गड्डें व डामल किया गया गया लेप पानी में बह गया और सड़कों में गड्डें ही गड्डें नजर आने लगे। जो कि पानी के मौसम में हादसों का कारण बन रहे है। गड्डों में पानी भरे होने के कारण वाहनों के चके सीधे उसमें समां रहे है, लोग घायल हो रहे है। जानकारी अनुसार शहर में अभी कुछ माह पूर्व ही महामहीम के आगमन को लेकर जिन सड़कों को दुरुस्त किया गया था, वो भी अब बदहाल हो चुकी है। वहीं रसल चौक की ओर से नागरथ चौक जाने वाला मार्ग भी गड्डों में तब्दील हो गया है। यहंी हाल पेंटीनाका से बायएमसीए चौराहे के है। जहां सड़कों पर गड्डें दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे है। वहीं शहर के मुख्य चौराहो व मार्गाे पर विकास कार्यो के चलते स्थिति से बद से बदतर हो चली है। पानी के मौसम में उक्त मार्गो पर जाम लग रहे है। जिससे लोग स्थानीय प्रशासन को कोसते नजर आ रहे है। जानकारों की माने तो आगामी दिनों में होने वाली बारिस स्थिति और विकराल हो जायेगी। क्योकि जिन हिसाब से सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया था वह अपनी हकीकत एक झला बारिस में ही दिखा चुके है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved