img-fluid

झांकी मार्ग के खतरनाक मकानों को ढहाएंगे

September 01, 2022

  • अफसर आज निरीक्षण करेंगे…उसके बाद शुरू होगी तोडफ़ोड़

इंदौर। नगर निगम झांकी मार्ग के खतरनाक मकानों को तोडऩे की कार्रवाई जल्द शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आज झोनलों के अधिकारियों के साथ-साथ जनकार्य विभाग के अफसर मौका निरीक्षण करने जाएंगे। हर बार निगम झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों की सूची बनाता रहा है, लेकिन इस बार यह काम नहीं हो पाया है।

इस बार अनंत चतुर्दशी चल समारोह निकलना है और उसको लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ निगम का अमला भी तैयारियों में जुट गया है। दो दिन पहले भी अफसरों की टीम झांकी मार्गों का अवलोकन करने निकली थी। उसके बाद वहां सडक़ों की मरम्मत के काम शुरू करा दिए गए। अब झांकी मार्गों के सभी खतरनाक मकानों को ढहाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक जनकार्य विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के बीओ और बीआई के अलावा अधिकारियों की टीम पूरे झांकी मार्गों पर निरीक्षण कर पता लगाएगी कि वहां कितने खतरनाक मकान हैं और उनमें कितने अतिखतरनाक हैं।


हर बार निगम के अफसर झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों की सूची पहले ही बना लेते थे, लेकिन इस बार यह सूची नहीं बनाई जा सकी। आज अफसरों की टीम झांकी मार्गों के खतरनाक मकानों को देखने निकलेगी। निगम के रिमूवल विभाग के पास अभी तक खतरनाक मकानों की सूची नहीं पहुंची है। अफसरों का कहना है कि दो से चार दिनों में सूची तैयार कर खतरनाक मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Share:

  • कमर्शियल एलपीजी के दाम घटे, घरेलू में राहत नहीं

    Thu Sep 1 , 2022
    इंदौर। तीसरे महीने भी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को उसी दाम में गैस का सिलेंडर लेना पड़ेगा। गैस कंपनियों ने इस माह भी कोई राहत नहीं दी है, जबकि कमर्शियल गैस के दाम 2 हजार रूपए तक घटा दिए हैं। जुलाई में गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि कर दी थी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved