img-fluid

Facebook : 53 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा हो गया लीक, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट

April 05, 2021

नई दिल्ली। यूजर्स का डेटा अब कहीं भी सुरक्षित नहीं है। खबर आ रही है कि फेसबुक के 53 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। सबसे खतरनाक बात ये है कि इस डेटा का इस्तेमाल यूजर्स के बैंक खातों में सेंधमारी के लिए हो सकता है। भारत में फेसबुक (Facebook) यूज करने वाले यूजर्स का भी डेटा लीक (Data Leak) हुआ है।

53 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक
हमारी सहयोगी वेबसाइट bgr।in के मुताबिक दुनियाभर के 533 मिलियन (लगभग 53.3 करोड़) यूजर्स के डेटा लीक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 106 देशों के फेसबुक यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं। साइबर क्राइम इंटेलीजेंस कंपनी हडसन रॉक के Chief Technical Officer एलन गैल के अनुसार फेसबुक के 533,000,000 यूजर्स का डेटा लीक हुआ है। जानकारी देने के लिए एलन ने एक ट्वीट भी किया है।

भारत के 60 लाख फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक
जानकारी के मुताबिक भारत में फेसबुक यूज करने वाले लगभग 6 मिलियन (लगभग 60 लाख) यूजर्स का भी डेटा लीक हो गया है।

कौन सी जानकारियां लीक
रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक यूज करने वाले लोगों का फोन नंबर, फेसबुक आईडी, लोकेशन, जन्मदिन और पूरा नाम लीक हो गया है। यहां तक की लोगों का ईमेल एड्रेस भी लीक हुआ है।

मेरिका और इंग्लैड के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित
जानकारी के अनुसार हैकर्स ने अमेरिका और इंग्लैंड के यूजर्स को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है। अमेरिका के 32 मिलियन (लगभग 3.20 करोड़) यूजर्स और इंग्लैंड के 11 मिलियन (लगभग 1.10 करोड़) यूजर्स को निशाना बनाया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक फेसबुक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Share:

  • Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? देखिए ताजा रेट

    Mon Apr 5 , 2021
    नई दिल्ली। मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई। मार्च महीने पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ और डीजल के दाम 60 पैसे घटे हैं। अब लगातार 6 दिनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved