
इंदौर, डा जितेन्द्र जाखेटिया ।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) द्वारा खोले जाने वाले मेडिकल कॉलेज (medical college) को राज्य सरकार (state government) का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। अब विश्वविद्यालय द्वारा नेशनल मेडिकल काउंसिल के समक्ष मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति (approval) के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।
इस तरह से भवन की व्यवस्था होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा राज्य सरकार के समक्ष इसेंसिएलिटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन कर दिया गया। यह आवेदन पिछले काफी समय से राज्य सरकार के पास लंबित था। हाल ही में राज्य सरकार ने इस आवेदन का निराकरण करते हुए विश्वविद्यालय का मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए यह प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। यह प्रमाण पत्र देकर राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित किया गया है कि संबंधित क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है। सरकार की ओर से यह प्रमाण पत्र जारी होते ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ओर से नेशनल मेडिकल काउंसिल (एमसी) के समक्ष मेडिकल कॉलेज शुरू करने की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है। प्रो. सिंघई ने बताया कि अब हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द हमें काउंसिल से मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति प्राप्त हो जाए तो हम अगले सत्र से वहां मेडिकल कॉलेज शुरू करना चाहते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved