
डेट्रॉइट। डेट्रॉइट में मृत घोषित की गई एक युवती ने दफ़न किये जाने से कुछ मिंटो पहले अपनी आँखें खोलीं। साउथफील्ड फायर डिपार्टमेंट ने स्वीकार किया कि यह रविवार की विचित्र घटना है। विभाग ने कहा कि पैरामेडिक्स ने उसे 30 मिनट तक पुनर्जीवित करने की कोशिश की और एक इमरजेंसी रूम के चिकित्सक से परामर्श भी किया। विभाग ने कहा कि डॉक्टर ने घटनास्थल से मरीज़ को मेडिकल जानकारी के आधार पर मृत घोषित कर दिया। ओकलैंड काउंटी मेडिकल परीक्षक ने कहा कि शव को शव परीक्षण के बिना परिवार को जारी किया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved