
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के दोषियों को एक अदालत ने सजा-ए-मौत सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस साल जनवरी में नासिर अहमद, मोहम्मद वसीम, उमर हयात और फाकिर हुसैन बहावलपुर जिले में स्थित एक गांव के एक मकान में घुसे, लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और नकद तथा सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता के माता-पिता उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राना अब्दुल हकीम ने बुधवार को यह फैसला सुनाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved