img-fluid

ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स लगाने पर फैसला आज

August 02, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद (Goods and Services Tax (GST) Council) की बैठक बुधवार को होगी। जीएसटी परिषद इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग (online gaming), कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी (28% GST) लागू करने के तौर-तरीकों पर फैसला करेगी।


  • आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की ऑनलाइन बैठक होगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर अधिकारियों की विधि समिति ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर एक नया नियम जोड़ने का सुझाव दिया है। जीएसटी परिषद 02 अगस्त को होने वाली बैठक में समिति की सिफारिशों पर विचार करेगी।

    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की 11 जुलाई को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ में लेन-देन की पूरी राशि पर 28 फीसदी की दर से कर लगाने का निर्णय किया गया था। जीएसटी परिषद के इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद इसको लेकर यह बैठक हो रही है।

    Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Aug 2 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.40, सूर्यास्त 06.52, ऋतु – वर्षा अधिमास श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, बुधवार, 02 अगस्त 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved