img-fluid

मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद ईरान पर हमले का फैसला: इजराइली मंत्री

March 07, 2026

डेस्क: इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी जा सकी, क्योंकि इस सैन्य कार्रवाई का फैसला उनकी हालिया यात्रा के खत्म होने के बाद लिया गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल की दो दिवसीय यात्रा की थी जो 26 फरवरी को समाप्त हुई. उसके दो दिन बाद, इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य आक्रमण शुरू किया जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई.


  • ‘रायसीना डायलॉग’ में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए गिदोन सार ने कहा कि इजराइल के मोदी और भारत के साथ ‘बहुत अच्छे संबंध’ हैं जो पिछले कुछ सालों में और गहरे हुए हैं. उन्होंने कहा लेकिन हम प्रधानमंत्री मोदी को इस बारे में जानकारी नहीं दे सके क्योंकि यह फैसला शनिवार सुबह लिया गया. सार ने संकेत दिया कि हमला शुरू करने का फैसला अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के कारण लिया गया. सार ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी है, वह बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है और हिजबुल्लाह, हमास और हूतियों का समर्थन कर रहा है. उन्होंने कहा कि शायद हम ईरान में शासन में बदलाव देख सकेंगे.

    Share:

  • इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में कार से शराब तस्करी करने वाला पकड़ाया, लाखो रुपये की शराब मिली

    Sat Mar 7 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस अवैध नशा और शराब तस्करी के ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका जिसमें से लाखों रुपया की शराब बरामद की है. वहीं एक आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़्तार किया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved